UP Board Class 6 Math अभ्यास – 2(d) पूर्ण संख्याएँ

प्रश्न 1. संख्या रेखा द्वारा विभाजन तथ्यों को बताइए –
उत्तर- 12 ÷ 2 = 6

प्रश्न 2. 21 ÷ 3 = 7 के संगत गुणात्मक तथ्य 3 x 7 = 21 हैं अतः निम्नांकित तथ्यों के संगत गुणात्मक तथ्य बताइए।
(i) 56 ÷ 8 = 7
(ii) 66 ÷ 11 = 6
हल : (i) 56 ÷ 8 = 7 के संगत गुणात्मक तथ्य 8 x 7 = 56
(ii) 66 ÷ 11 = 6 के संगत गुणात्मक तथ्य 11 x 6 = 66

प्रश्न 3. 117 को दो संख्याओं के गुणा के रूप में व्यक्त कीजिए जिसकी एक संख्या 13 है।
हल : 117 ÷ 13 = 9 अतः 117 = 13 x 9

प्रश्न 4. क्या ऐसी कोई पूर्ण संख्या सम्भव है कि जिसको स्वयं से विभाजित करने पर वही संख्या प्राप्त होती है?
उत्तर- हाँ, माना वह संख्या 1 है, तो 1 ÷ 1 = 1

प्रश्न 5. क्या दो विभिन्न शून्येतर पूर्ण संख्याओं के लिए पहली संख्या को दूसरी संख्या से विभाजित करने पर तथा दूसरी संख्या को पहली संख्या से विभाजित करने पर समान भागफल प्राप्त होता है?
उत्तर- नहीं।