UP Board Class 6 Math अभ्यास – 2(c) पूर्ण संख्याएँ

अभ्यास – 2(c) पूर्ण संख्याएँ

प्रश्न 1. अपनी अभ्यास पुस्तिका में गुणन-संक्रिया के प्रगुणों के आधार पर निम्नांकित कथनों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)-
उत्तर-
(i) 468 x 0 = 0
(ii) 8976 x 5432 = 5432 x 8976
(iii) 8973 x 1 = 8973

प्रश्न 2. निम्नलिखित का गुणनफल योग्य प्रगुणों का प्रयोग करके ज्ञात कीजिए –
(i) 4 x 2834 x 25
हल : 4 x 2834 x 25
= (4 x 2834) x 25 (साहचर्य नियम से)
= (2834 x 4) x 25 (क्रमविनिमेय नियम से)
= 2834 x (4 x 25) (साहचर्य नियम से)
= 2834 x 100 = 283400

(ii) 5 x 658 x 80
हल : 5 x 658 x 80
= (5 x 658) x 80 (साहचर्य नियम से)
= (658 x 5) x 80 (क्रमविनिमेय नियम से)
= 658 x (5 x 80) (साहचर्य नियम से)
= 658 x 400 = 263200

(iii) 25 x 4837 x 40
हल : 25 x 4837 x 40
= (25 x 4837) x 40 (साहचर्य नियम से)
= (4837 x 25) x 40 (क्रमविनिमेय नियम से)
= (4837 x (25×40) (साहचर्य नियम से)
= 4837 x 1000 = 4837000

प्रश्न 3.वितरण प्रगुण का प्रयोग करके निम्नांकित में से प्रत्येक का गुणनफल ज्ञात कीजिए।
(i) 487 x 1008
हल : 487 x 1008
= 487 x (1000 + 8)
= 487 x 1000 + 487 x 8 (वितरण नियम से)
= 487000 + 3896 = 490896

(ii) 998 x 436
हल : 998 x 436 = (1000 – 2) x 436
= 1000 x 436 – 2 x 436 (वितरण नियम से)
= 436000 – 872 = 435128

(iii) 6754 x 94
हल : 6754 x 94
= 6754 x (100 – 6)
= 6754 x 100 – 6754 x 6 (वितरण नियम से)
= 675400 – 40524 = 634876

(iv) 26478 x 106
हल : 26478 x 106
= 26478 x (100 + 6)
= 26478 x 100 + 26478 x 6 (वितरण नियम से)
= 2647800 + 158868 = 2806668